{"_id":"5fd526148ebc3e3ba10d3978","slug":"voter-list-not-released-former-akali-councilors-protest-outside-the-corporation-office-mohali-news-pkl3969906108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची जारी नहीं की, अकाली पूर्व पार्षदों ने निगम दफ्तर के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची जारी नहीं की, अकाली पूर्व पार्षदों ने निगम दफ्तर के बाहर दिया धरना
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की ओर से मतदाताओं की सूची 10 दिसंबर को जारी करने के लिए कहा गया था। लेकिन मतदाता सूची जारी नहीं करने पर चुनाव लड़ने के इच्छुक अकाली दल के पूर्व पार्षदों में रोष पाया जा रहा है। इसके मद्देनजर शनिवार को अकाली दल के पूर्व पार्षद नगर निगम के दफ्तर में पहुंच गए। लेकिन जब यहां उनके सवाल का जवाब नहीं मिला तो इसके बाद गुस्साए पूर्व पार्षदों ने निगम दफ्तर के बाहर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सब कुछ सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू की शह पर हो रहा है। इस मौके पर पूर्व पार्षद परविंदर सिंह सोहाना, आरपी शर्मा, कुलदीप कौर कंग, परमजीत सिंह काहलों, गुरमुख सिंह सोहल, हरमेश कुंभड़ा, हरपाल सिंह चन्ना, अरुण गोयल, सुखदेव सिंह पटवारी, जत्थेदार करतार सिंह तसिंबली, नंबरदार हरसंगत सिंह, जसपाल सिंह मटौर आदि ने कहा कि होने वाले नगर निगम के चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची जारी करने के लिए अंतिम तारीख 10 दिसंबर निश्चित की गई थी। लेकिन निगम की ओर से इस संबंधी कुछ नहीं किया गया।
बता दें कि एसडीएम मोहाली की ओर से मतदाताओं की सूची नगर निगम दफ्तर के नोटिस बोर्ड पर चिपकाई जानी थी। इसके बाद इन पर सभी से एतराज भी मांगे जाने थे। लेकिन आज दो दिन बाद 12 दिसंबर को भी मतदाता सूची जारी नहीं की गई। पूर्व पार्षद और यूथ अकाली दल के जिला शहरी अध्यक्ष परविंदर सिंह सोहाना सहित उक्त पूर्व पार्षदों ने कहा कि सेहत मंत्री की शह पर यह सब हो रहा है। इससे पहले वार्डबंदी में भी उनकी ओर से खेल किया गया था। पहले वार्डबंदी बोर्ड से लेकर सभी जगह अपनों को ही सदस्य बनाया गया, फिर जानबूझकर वार्डों को तोड़ा गया और कई सीटें रिजर्व कर दी गई। इन सबका जवाब हमें सेहत मंत्री से चाहिए।