{"_id":"624df2b141e5d055d475e0ef","slug":"viral-video-of-carnivorous-animals-coming-out-of-chhatbir-zoo-is-false-mohali-news-pkl4468744199","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतबीड़-जू के मांसाहारी जानवरों के बाहर निकलने की वायरल वीडियो झूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतबीड़-जू के मांसाहारी जानवरों के बाहर निकलने की वायरल वीडियो झूठी
विज्ञापन
जीरकपुर। छतबीड़ जू के मांसाहारी जानवरों के बाहर निकलने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें बताया जा रहा है कि छतबीड़ जू के मांसाहारी जानवर बाहर निकल गए हैं। इस बारे में छतबीड़ जू की फील्ड डायरेक्टर कल्पना ने बताया कि जू के मांसाहारी जानवर बाहर निकलने की वीडियो पूरी तरह से झूठी है। सोशल मीडिया पर किसी दूसरी जगह के पुराने वीडियो मिक्स करके वायरल किए जा रहे हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो देश के विभिन्न हिस्सों में बनाए हुए हैं और कुछ देश से बाहर के भी हैं। यह एक अफवाह है और छतबीड़ जू में सभी जानवर सुरक्षित हैं और इन्हें देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि छतबीड़ जू के जानवरों से इन वीडियो का कोई लेना-देना नहीं है। कुछ शरारती तत्व लोगों में डर पैदा करने के लिए इस वीडियो को फेला रहे हैं। छतबीड़ जू प्रबंधन सभी जानवरों की पूरी सुरक्षा में भारत सरकार की हिदायतों और निर्देशों के मुताबिक आधुनिक तकनीकों के साथ देखभाल कर रहा है। जू में जानवरों को देखने आने वाले लोगों के लिए यहां कोई खतरा नहीं है। यहां पर लोगों और जानवरों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।
फील्ड डायरेक्टर ने कहा कि छतबीड़ जू उत्तर भारत और पंजाब का प्रतिष्ठित जू है। इसको बदनाम करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम विजिटर्स से आग्रह है कि इस तरह की झूठी खबरों पर ध्यान न दें और ऐसी अफवाहों को सोशल मीडिया पर वायरल न करें। किसी को भी अगर किसी तरह का संदेह है तो वह छतबीड़ जू के हेल्पलाइन नंबर 6239526008 पर संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकता है।