फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Violation of rules during AAP candidate Malvinder Singh's roadshow, challan issued to five people

Mohali News: आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह के रोड शो में नियमों का उल्लंघन, पांच लोगों के कटे चालान

Fri, 26 Apr 2024 06:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Violation of rules during AAP candidate Malvinder Singh's roadshow, challan issued to five people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। शहर में बुधवार को में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह ने शहर में रोड शो निकाला। इसमें नियमों का उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग ने पांच लोगों के चालान काटे हैं। यह चालान मोहाली के रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम दीपांकर गर्ग की तरफ से वीडियोग्राफी को आधार बनाकर किए गए हैं। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनावी उम्मीदवारों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं, कैश ले जाने से लेकर लाइसेंसी हथियार जमा करवाने व शराब तस्करी को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, निर्वाचन आयोग भी काफी सख्त है। आयोग की तरफ से जहां अपने स्तर पर रिकॉर्डिंग कर करवाई जा रही है। वहीं पर नेताओं के रोड शो और रैलियों की वीडियोग्राफी तक करवाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया आगे भी चलेगी किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं है। इससे लोग अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं साथी लोगों के लिए भी खतरा भी बनते हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए सी विजिल एप बनाई गई है। जहां पर कोई भी व्यक्ति फोन पर डाउनलोड कर अपनी शिकायत कर सकता है। इस एप पर भेजी गई शिकायत पर सौ मिनट में शिकायत का निपटारा किया जाता है। इसके अलावा विभाग की तरफ से स्पेशल टीमें गठित की गई है। जो कि सारी स्थिति पर नजर रखे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed