{"_id":"6122b8a28ebc3e79ce55ace6","slug":"villagers-accuse-panchayat-substandard-material-used-to-build-the-bridge-mohali-news-pkl424274662","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का पंचायत पर आरोप- पुली बनाने में इस्तेमाल किया घटिया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का पंचायत पर आरोप- पुली बनाने में इस्तेमाल किया घटिया सामान
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव संभालकी में कुछ महीने पहले ही गांव की मुख्य गली में पंचायत की ओर से तैयार की गई पुली टूट गई है। इसके ऊपर से गुजरने के दौरान लोगों की जान को खतरा हो सकता है।
गांव के पूर्व सरपंच हरबंस लाल, गुरदीप सिंह, गुरविंदर सिंह पंच, सतनाम सिंह, हरमेश सिंह, दीपक ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते की गली में पंचायत की ओर से एक पुली बनाई गई थी। जो कि कुछ दिनों के बाद ही टूटनी शुरू हो गई है। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से पंचायत पर आरोप लगाया है कि इस पुली के बनाने में घटिया सामान का इस्तेमाल किया गया है। इस कारण अब इसके ऊपर से गुजरना किसी के लिए भी खतरे से खाली नहीं है। अब उन्होंने पंचायत के उच्च अधिकारियों से मांग है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और इस पुली को तोड़कर दोबारा तैयार किया जाना चाहिए। जिससे किसी की जान को खतरा पैदा न हो।
वहीं, इस मामले में जब सरपंच सरोज बाला से बात की तो उन्होंने और उनके बेटे मोंटी ने कहा कि इस पुली पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। इस कारण ही यह टूट गई है। उन्होंने कहा कि अब इसके ऊपर लोहे का जाल बनवाकर डाला जाएगा।