{"_id":"61a5f9377f02ba2a8e76ca71","slug":"video-of-accident-in-kharar-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो में दिखा भीषण हादसा: सड़क पार करने के लिए खड़े थे ऑटो चालक, तेज रफ्तार कार ने उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो में दिखा भीषण हादसा: सड़क पार करने के लिए खड़े थे ऑटो चालक, तेज रफ्तार कार ने उड़ाया
Tue, 30 Nov 2021 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Nov 2021 03:43 PM IST
सार
रविवार को हुए हादसे में लुधियाना निवासी संजीत कुमार और विक्रम के अलावा ऑटो चालक जमील खान व सुरिंदर सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
खरड़ में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरड़-लुधियाना रोड पर रविवार को हुए दर्दनाक हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। चार घरों के चिराग बुझाने वाली कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े ऑटो चालक टक्कर लगते ही 8 से 10 फुट ऊपर हवा में उछले और दूर फुटपाथ पर जा गिरे। हादसे का वायरल वीडियो जो भी देख रहा है, उसे आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
रविवार को हुए हादसे में लुधियाना निवासी संजीत कुमार और विक्रम के अलावा ऑटो चालक जमील खान व सुरिंदर सिंह की मौत हो गई थी। पता चला है कि कार में सवार लोग लुधियाना की एक फैक्टरी में काम करते थे और रविवार को चंडीगढ़ से वापस जा रहे थे। इसी दौरान मोरिंडा रोड पर उनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। डिवाइडर से टकराकर कार ने सड़क पार करने के लिए खड़े जमील और सुरिंदर को टक्कर मारी। इसके बाद आगे जाकर फुट ओवरब्रिज से टकराकर रुक गई। सोमवार को पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। घड़ूआं पुलिस थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि मामले में चालक अंकुश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जो अभी उपचाराधीन है। जैसे ही वह ठीक होता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन