{"_id":"6b08a393c2f5f7897e037f15","slug":"verification-essential-before-purchasing-plots-in-unauthorized-colonies-eo-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4660-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले जांच जरूरी : ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले जांच जरूरी : ईओ
विज्ञापन
प्लॉट खरीदने से पहले करवाएं वैधता की जांच
खरड़। नगर पंचायत घड़ूंआ ने लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से सावधान किया है। कार्यकारी अधिकारी हरनरिंदर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की सीमा में कई अनधिकृत कॉलोनियां विकसित हो रही हैं, जबकि नगर पंचायत ने किसी भी ऐसी कॉलोनी को मंजूरी नहीं दी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लॉट या संपत्ति खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी और प्लॉट की वैधता की जांच नगर पंचायत कार्यालय से जरूर करवाएं। ऐसा करने से भविष्य में कानूनी और प्रशासनिक परेशानियों से बचा जा सकता है। साथ ही मकान बनाने के लिए नक्शा पास करवाने में भी दिक्कत नहीं आएगी।
ईओ ने स्पष्ट किया कि बिना जांच-पड़ताल अनधिकृत कॉलोनी में प्लॉट खरीदने की पूरी जिम्मेदारी खरीदार की होगी।