फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vehicles of drunk drivers confiscated, had to go home by auto

शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के वाहन जब्त, ऑटो से जाना पड़ा घर

Mon, 15 Mar 2021 01:49 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Vehicles of drunk drivers confiscated, had to go home by auto
मोहाली। शहर में कोरोना के दिशानिर्देश और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर यातायात पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार की रात पुलिस ने विशेष नाका लगाकर यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान काटे और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग कर उनके वाहन जब्त कर लिए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक जोन-2 के इंचार्ज की अगुवाई में फेज-8 की मुख्य सड़क पर विशेष नाका लगाया गया था। इस दौरान जहां नियम तोड़ने वाले 45 वाहन चालकों के चालान किए गए, वहीं, शराब पीकर गाड़ी चला रहे दो लोगों के वाहन जब्त कर लिए गए। इसके बाद उन्हेें ऑटों में बैठाकर घर भेजा गया। पुलिस ने साफ कहा है कि यातायात नियम तोड़ने वालों को माफ नहीं किया जाएगा और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के वाहन जब्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोका और उनके कागजात चेक किए। जिनके कागजात पूरे नहीं थे उनके चालान काटे गए। इस मौके पर यातायात इंचार्ज ने बताया कि इस विशेष नाका लगाकर टीम ने अपने क्षेत्र में सुबह से शाम तक यातायातनियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बता दें कि चंडीगढ़ से जैसे ही लोग मोहाली में प्रवेश करते हैं, वह यातायात नियम भूल जाते हैं। यहां तक कि लाल बत्ती तक का पालन नहीं करते। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सभी कागजात पूरे करके साथ रखेें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना से बचाव के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशें का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना के बचाव के लिए शहर में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक लगाए गए रात्रि कर्फ्यू का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed