फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vehicles going in the wrong direction in front of Decathlon are inviting accidents

Mohali News: डेकाथलन के आगे से गलत दिशा में जाने वाले वाहन दे रहे हैं हादसों को निमंत्रण

Tue, 09 Sep 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Vehicles going in the wrong direction in front of Decathlon are inviting accidents
जीरकपुर। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होने के बावजूद भी वाहनों चालकों द्वारा धड़ल्ले से यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इसके अलावा ट्रैफिक समस्या को भी बढ़ावा मिल रहा है। गांव शताबगढ़ की तरफ से मेकड़ी चौक के रास्ते डेराबस्सी की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए सही रास्ता सिंहपुरा चौक पर बने फ्लाईओवर के नीचे से घूमकर बना है।
विज्ञापन

गांव शताबगढ़ की तरफ से आने वाले मेकड़ी चौक से ढिल्लों प्लाजा से गलत दिशा में टर्न लेकर डेकाथलन के आगे से जाते हैं। इस कारण डेराबस्सी की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। ऐसे में यहां पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। सामने से तेज रफ्तार वाहन आते देखकर भी गलत दिशा में जाने वाले वाहन चालक बिना किसी की परवाह किए नियमों को ताक पर रखकर गलत दिशा में चल रहे हैं।
विज्ञापन





गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर हम लगातार कार्रवाई करते आ रहे हैं, आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। ढिल्लों प्लाजा के पास हम समय-समय पर अपने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भेजकर गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते रहेंगे। - इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed