{"_id":"6a272d3b4689554d3400ad9c","slug":"under-mission-clean-punjab-dc-started-cleanliness-drive-in-kharar-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143368-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मिशन क्लीन पंजाब के तहत खरड़ में डीसी ने शुरू कराया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मिशन क्लीन पंजाब के तहत खरड़ में डीसी ने शुरू कराया सफाई अभियान
विज्ञापन
खरड़। पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू किए गए ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सोमवार को जिले के शहरी क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाना है।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने नगर परिषद खरड़ में अभियान की अगुवाई की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ऑनलाइन जुड़े और अधिकारियों को मिशन को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लागू करने के निर्देश दिए।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मिशन क्लीन पंजाब के तहत जिले के सभी शहरी स्थानीय निकायों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत शहरों और कस्बों में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटों की सुचारू व्यवस्था, सीवरेज लीकेज की तुरंत मरम्मत, सड़कों के गड्ढों की भराई और अन्य नागरिक समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य केवल सफाई ही नहीं बल्कि शहरी ढांचे को बेहतर बनाना भी है। इस मौके पर एसडीएम खरड़ सहित नगर परिषद के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।