फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   type of rocket launcher used in Mohali attack seems to be made from Russia

Mohali Blast: रूस से जुड़ा खुफिया विभाग पर हमले का मामला, सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी उलझन

Tue, 10 May 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 May 2022 11:11 AM IST
सार

पंजाब पुलिस के खुफिया दफ्तर पर जिस जगह हमला हुआ है उससे दो किलोमीटर की दूरी पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल का कैंपस व मुख्यालय भी है।

विज्ञापन
type of rocket launcher used in Mohali attack seems to be made from Russia
मोहाली में हमले में इस्तेमाल रॉकेट लांचर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया दफ्तर पर रॉकेट लॉन्चर से हुए हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां काफी उलझ गई हैं। हमले में जिस तरह के रॉकेट लॉन्चर का प्रयोग हुआ है वह रूस से बना हुआ लग रहा है। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि अधिकारी अभी मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अब तक पंजाब में पकड़े गए हथियारों का लिंक पाकिस्तान और चीन से जुड़ता रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी हथियार का लिंक रूस से जुड़ा हो। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

दो किलोमीटर दूर था बीएसएफ का मुख्यालय

पंजाब पुलिस के खुफिया दफ्तर पर जिस जगह हमला हुआ है उससे दो किलोमीटर की दूरी पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल का कैंपस व मुख्यालय भी है। इसके अलावा भारतीय सेना को नौ साल में डेढ़ सौ से ज्यादा जवान देने वाला महाराजा रणजीत सिंह संस्थान भी इस इमारत से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है जहां पर कैडेट रहते हैं। यहां पर सुबह ही कैडेट्स की ट्रेनिंग शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की भी पैनी नजर 

सूत्रों के अनुसार सेना भी इस मामले पर नजर रख रही है क्योंकि मोहाली जिले को बने हुए 17 साल हो गए हैं लेकिन कभी इस तरह की वारदात नहीं हुई हालांकि आतंकी जरूर पकड़े जाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed