फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths killed in road accident, father and daughter seriously injured

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पिता-पुत्री गंभीर घायल

Tue, 12 Oct 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in road accident, father and daughter seriously injured
बनूड़। बनूड़ से गांव तेपला को जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर स्थित गांव खेड़ी गुरना के पास रविवार की रात दो कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात एक स्पीफ्ट कार में सवार दो युवक अंबाला से वाया गांव तेपला होकर बनूड़ की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव खेड़ी गुरना के पास पहुंचे तो बनूड़ की ओर से अंबाला की ओर जा रही कार की टाई रॉड खराब हो गई और इस कारण सामने से आ रही दूसरी कार के साथ उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौत हो गई और पिता-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कारों में जबरदस्त टक्कर होने के बाद दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में घायलों को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद कार सवार दोनों युवकों में प्रशांत कुमार (31) निवासी पाउंटा साहिब, दविंदर कुमार (39) पुत्र कणक लाल निवासी बहादुर पुर, बिहार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी कार में गंभीर घायल पिता सुभाष चंद्र और उनकी बेटी रेखा निवासी हिसार का इलाज चल रहा है। पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed