फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths arrested along with two pistols, many cases are already registered against both of them

Mohali News: दो पिस्टलों समेत दो युवक काबू, दोनों पर पहले से दर्ज हैं कईं केस

Thu, 06 Jun 2024 05:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested along with two pistols, many cases are already registered against both of them
संवाद न्यूज़ एजेंसीमोहाली। स्पेशल सेल ने फेज-1 से दो युवकों को गिरफ्तार कर इनके पास से दो पिस्टल बरामद की हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान गांव तयूड़ के रहने वाले राहुल राणा और रामचरण उर्फ मंगा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल के डीएसपी गुरशेर सिंह को सूचना मिली थी कि मोहाली फेज-1 के इलाके में दो युवक आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। इसके बाद डीएसपी ने इंस्पेक्टर शिवकुमार की अगुवाई में टीम बनाकर फेज-1 में भेजी और यहां पर टीम ने नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दो युवक पुलिस को सामने देखकर घबराकर पीछे मुड़कर तेजी से भागने की कोशिश करने लगे। यह देख पुलिस को उन पर शक हुआ और कुछ ही दूरी पर जाकर दोनों को दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली तो इनके पास से दो पिस्टल बरामद हुई, इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कई आपराधिक मामले दर्ज
स्पेशल सेल की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और दूसरे आरोपी रामचरण उर्फ मंगा के खिलाफ सात आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें हत्या और हत्या के प्रयास के मामले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड में हो सकते हैं और खुलासे
दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। आरोपी मोहाली में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे और वह किस गिरोह के साथ जुड़े हो सकते हैं। इसका खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान होगा। स्पेशल सेल की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed