फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two women, including the wife of the RWA president, were beaten up and threatened with shooting in a parking dispute

Mohali News: पार्किंग विवाद में आरडब्ल्यूए प्रधान की पत्नी समेत दो महिलाओं को पीटा, दी गोली मारने की धमकी

Wed, 13 May 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two women, including the wife of the RWA president, were beaten up and threatened with shooting in a parking dispute
जीरकपुर। पीरमुछल्ला के बॉलीवुड हाइट्स-2 सोसाइटी में पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में एक अध्यापिका और दूसरी महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने, रेप की धमकी देने और गोली मारने की धमकी देने के आरोप में ढकोली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में फ्लैट नंबर-3 टावर-ए निवासी सरीका ने बताया कि वह सरकारी एलीमेंटरी स्कूल ढकोली में अध्यापिका हैं। उनके पति संदीप सिंगला सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के प्रधान हैं।
विज्ञापन

8 मई को सोसाइटी में बाहरी गाड़ी पार्क करवाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि फ्लैट नंबर-95 ब्लॉक-सी निवासी दीपक महाजन, उसकी पत्नी पूजा महाजन, विशाल चौहान और उसकी पत्नी रीतू चौहान ने उनके पति के साथ बहस और हाथापाई की। इस दौरान संदीप सिंगला की सोने की चेन भी गायब हो गई। बाद में उन्हें चोट लगने पर ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार 10 मई की सुबह वह और पड़ोसी महिला बबीता नेगी पार्क में बैठी थीं। उसी दौरान प्रमोद अरोड़ा वहां पहुंचा और पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि मना करने पर प्रमोद अरोड़ा ने बबीता नेगी को थप्पड़ मारे, मुक्कों से हमला किया, बाल पकड़कर घसीटा और उसकी कमीज फाड़ दी।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आई सरीका गुप्ता के साथ भी मारपीट की गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने, दुष्कर्म करवाने और गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर अन्य निवासी मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। बाद में दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी ढकोली में भर्ती करवाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले सोसाइटी में कुछ लोगों की बैठक हुई थी। पुलिस ने विशाल चौहान, रीतू चौहान, दीपक महाजन, पूजा महाजन, विशाल गर्ग और प्रमोद अरोड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed