फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two vicious people caught stealing money from people's accounts by cloning ATM cards

एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले दो शातिर काबू

Fri, 09 Jul 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two vicious people caught stealing money from people's accounts by cloning ATM cards
मोहाली। जिला पुलिस ने बुधवार को एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने के आरोप में दो शातिरों को फेज-5 की मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सावेज और राजीव के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना फेज-1 में धोधाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शातिर एटीएम मशीनों का इस्तेमाल कर एटीएम कार्ड की इलेक्ट्रॉनिक जानकारी चुराते हैं। साथ ही किसी के भी एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करने के बाद लोगों के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरी योजना बनाकर चेकिंग के लिए फेज-में बाजार के पास नाका लगाया। इस दौरान चीमा अस्पताल के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वह अक्सर मोहाली में आते जाते रहते थे और लोगों के एटीएम से जानकारी चुराते थे। इसके बाद वह क्लोनिंग किए गए एटीएम कार्ड के जरिये लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए जालंधर जाते थे। वहां पर जाकर एटीएम में लोगों के खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस को धोखे में रखने के लिए ही वह जालंधर में जाकर वारदात करते थे।
विज्ञापन

वहीं, अब पुलिस शातिरों से पूछताछ में पता लगा रही है कि वह कितने लोगों के खातों से पैसे निकाल चुके हैं और कौन से शहर में जाकर वारदात करते हैं। पुलिस इनके नेटवर्क को तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 2019 में मोहाली के फेज-5 के एक नामी रेस्टोरेंट में एटीएम कार्ड क्लोनिंग का मामला सामने आया था। उस समय वहां पर आए कई लोगों के बैंक खातों से पैसे निकले गए थे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था और एक बड़े गिरोह को पकड़ा गया था, जो कि कई राज्य में सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed