फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two of his friends were murdered in the murder of a young man outside the crematorium

श्मशान घाट के बाहर युवक की हत्या में उसके ही दो दोस्तों पर कत्ल का आरोप

Sun, 16 Feb 2020 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two of his friends were murdered in the murder of a young man outside the crematorium
खरड़। बीते वीरवार सुबह शहर की रामबाग रोड पर श्मशान घाट के बाहर मिले खून से लथपथ युवक के शव की गुत्थी खरड़ सिटी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी श्मशान घाट में शवों का दाह संस्कार करने वाले शिबू पुत्र देव चंद निवासी मकान नंबर-822 रामबाग कॉलोनी और कुलदीप सिंह उर्फ गोरु पुत्र रणधीर सिंह निवासी मकान नंबर-27 रामबाग कॉलोनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनो ही आरोपी मृतक दीपक उर्फ रिक्की के दोस्त हैं और यह तीनों तकरीबन रोजाना ही शाम को इकट्ठे होकर श्मशान घाट में शराब पीते थे और दूसरे नशे भी करते थे।
विज्ञापन

वारदात की रात बुधवार को मृतक दीपक अपने भाई की दुकान से वापस घर आकर करीब साढे़ 8 बजे घरवालों को यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्तों के पास जा रहा है। रात 10 बजे दीपक के घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया तो दीपक के पिता जसपाल घर से बाहर निकले तो सामने एक्टिवा स्कूटर पर श्मशान घाट का कर्मचारी शिबू और उसका पड़ोसी कुलदीप सिंह घर के बाहर खड़े थे। जसपाल को उन्होंने बताया कि उनके बेटे दीपक उर्फ रिक्की ने उनके साथ मारपीट की है और उनका महंगा मोबाइल फोन छीन लिया है। शिबू ने कहा कि अगर कोई ऐसी- वैसी बात हो गई तो उसे दोष नही देना। जसपाल ने देखा कि शिबू शराब के नशे में धुत्त था। जसपाल ने उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया कि सुबह इस बारे में बात करेंगे। बुधवार की देर रात तक दीपक घर नहीं लौटा तो घरवाले दरवाजा बंद करके सो गए थे, क्योंकि दीपक अकसर घर से कई बार बाहर ही रह जाता था और सुबह लौटता था। अगले दिन दीपक जब घर नहीं लौटा तो घरवालों को लगा कि हो सकता है दीपक अपने भाई की दुकान पर चला गया होगा। लेकिन अगले दिन शुक्रवार को उन्हें किसी ने बताया कि दीपक की फोटो अखबार में छपी है। उन्होंने खरड़ सिटी पुलिस में जाकर इस बारे में पता किया तो पता चला कि उनका बेटा पीजीआई चंडीगढ़ में गंभीर हालत में दाखिल है। खरड़ सिटी पुलिस दीपक के बड़े भाई विक्रम को साथ लेकर पीजीआई चंडीगढ़ गई और वहां की मॉर्चरी से दीपक के शव की शिनाख्त करके शव खरड़ ले आई। खरड़ पुलिस ने मृतक दीपक के पिता जसपाल के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 आईपीसी के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। दीपक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी है। खरड़ सिटी पुलिस थानाध्यक्ष भगवंत सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed