फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two minor girls and one person died due to falling ill in village Trivedi camp

गांव त्रिवेद्वी कैंप में बीमार पड़ने से दो नाबालिग लड़की और एक व्यक्ति की मौत

Sat, 11 Sep 2021 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two minor girls and one person died due to falling ill in village Trivedi camp
डेराबस्सी। शहर के नजदीकी गांव त्रिवेद्वी कैंप में बीमार होने के कारण एक सप्ताह में दो नाबालिग लड़कियों और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इन तीनों की पहचान 17 वर्षीय लड़की प्रांजल, 16 वर्षीय लड़की मुस्कान और 45 वर्षीय इंद्रजीत के रूप में हुई है। एक सप्ताह में बीमार होने से तीन लोगों की मौत होने से गांव में दहशत है।
विज्ञापन

इस संबंधी रोष प्रकट करते हुए गांव के लोगों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गांव में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जिसको पीकर लोग बीमार हो रहे हैं और अभी भी कई लोग अपने घरों में बीमार पड़े हैं। लोगों की ओर से इसकी शिकायत देने पर सेहत विभाग की ओर से गांव में सप्लाई होने वाले पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट आने पर ही कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव में 5 सितंबर को 17 वर्षीय प्रांजल को बुखार हुआ था और उसे पेट दर्द की भी शिकायत थी। उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद 8 सितंबर को 16 वर्षीय मुस्कान की भी बीमार हो गई थी। उसके प्लेटलैट्स काफी कम हो गए थे और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और फिर 45 वर्षीय इंद्रजीत की भी बीमार होने से जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। इन मौतों के कारण गांव के लोगों में काफी रोष है और उन्होंने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से नालियों को अंडरग्राउंड करने और गलियों को पक्का करने का काम चल रहा है। इसके लिए पूरे गांव में जगह-जगह खुदाई की हुई है। उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि गांव में पीने का दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। गांवनिवासियों ने आरोप लगाया कि गांव में पहले भी कई बार दूषित पानी की सप्लाई होती रही है और लोग बीमार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सेहत विभाग के डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव में दूषित पानी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह मौतेें दूषित पानी के कारण हुई हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed