फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two members of gangster Lawrence Bishnoi gang arrested

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two members of gangster Lawrence Bishnoi gang arrested
मोहाली। जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को अवैध हथियार सहित सोहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनजिंदर सिंह और दिलबाग सिंह वासी श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। इनमें से आरोपी दिलबाग पर मुक्तसर पुलिस के पास लूटपाट, चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी व दुष्कर्म आदि जैसे संगीन आरोपों में दो अलग-अलग केस दर्ज हैं। मामले की पुष्टि एसएसपी विवेकशील सोनी ने की।
विज्ञापन

बीते दिनों पुलिस को सूचना मिली कि वीआईपी जिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्होंने अपने साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार भी ले रखे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शहर में सभी रास्तों पर नाकाबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। 29 अप्रैल को आरोपी मनजिंदर मोटरसाइकिल पर आ रहा था, जो नाका लगा देखकर रुक गया। उसके रुकने पर पुलिस ने शक पर उसे पूछताछ करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। इस पर पुलिस ने उससे सख्ती बरती तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने मनजिंदर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड में मनजिंदर बोला- दिलबाग से मंगवाई थी पिस्टल
अदालत से मिले पुलिस रिमांड के दौरान अधिकारियों ने सख्ती से मनजिंदर से पूछताछ की। उसने बताया कि यह देसी पिस्टल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य दिलबाग सिंह से ली है। बयान सुनने के बाद मामले को सीआईए के पास भेजा, जिन्होंने मनजिंदर की निशानदेही पर दिलबाग सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जबकि दिलबाग के कब्जे से सीआईए को देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास थी सूची धमकी देकर मांगना चाहते थे फिरौती
एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि पकड़े आरोपियों से पुलिस को एक सूची मिली है। इसमें उन लोगों के कारोबार सहित जिक्र करते हुए नाम लिखे हुए हैं। इन लोगों से आरोपी फोन करके धमकियां देकर फिरौती की रकम ऐंठना चाहते थे। सूची की जांच पर सामने आया कि मोहाली के एक नामी प्रॉपर्टी डीलर का नाम सूची में शामिल है, जिसके लिए मनजिंदर मोहाली आया है। वहीं सूची में अन्य नाम पंजाब के अलग-अलग शहरों से है, जिनसे फिरौती की रकम ऐंठने की योजना बनाई हुई है।

कोट्स :::
उक्त दोनों आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बनकर काम करते हैं। बिश्नोई के इशारे पर ही वे शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को अवैध हथियार मिले हैं। इनमें से एक आरोपी दिलबाग पर श्री मुक्तसर साहिब पुलिस थाने में दो केस पहले ही दर्ज हैं। अदालत से दोनों को रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की जाएगी, जिसमें बड़े खुलासे होने की संभावना है। -विवेकशील सोनी, एसएसपी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed