फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two injured in two road accidents, case registered against the accused

Mohali News: दो सड़क हादसों में दो घायल, आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two injured in two road accidents, case registered against the accused
मोहाली। सिटी में लापरवाह ड्राइविंग के दो अलग-अलग मामलों में दो लोग घायल हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना सोहाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला मामला सेक्टर-78 का है। हरजीत सिंह एक्टिवा पर सवार होकर घर से निकले थे। अचानक मकान- 707 की ओर से आई ऑडी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाएं हाथ की उंगली और आंख के नीचे चोट आ गई। हादसे में एक्टिवा और मोबाइल को भी नुकसान पहुंचा है। आरोपी चालक ने अपना नाम कुशल निवासी सेक्टर-78 बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। दूसरा हादसा सेक्टर-87/86 चौक के पास हुआ। गोरिस सचदेव अपनी दोस्त वैष्णवी को छोड़ने के लिए बाइक पर जा रहे थे कि कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक कंवलप्रीत सिंह मौका देखकर भाग गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed