{"_id":"607895f58ebc3e8d30546705","slug":"two-including-dhaba-owner-arrested-for-selling-illegal-oil-in-mohali-mohali-news-pkl410412675","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : खरड़-बनूड़ हाईवे पर स्थित ढाबे में चल रहा था तेल का खेल, मालिक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : खरड़-बनूड़ हाईवे पर स्थित ढाबे में चल रहा था तेल का खेल, मालिक समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। खरड़-बनूड़ हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर खाने-पीने के सामान के साथ-साथ तेल का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा था। सोहाना थाना पुलिस ने ढाबे में छापा मारकर 325 लीटर तेल बरामद किया है। साथ ही यहां से टुल्लू पंप, तेल के बड़े कैन, ड्रम, कीप और अन्य सामान भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ढाबा मालिक अमरजीत सिंह और उसके नौकर प्रेम लाल को भी गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से तेल स्टोर करने और बेचने सहित कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक खरड़-बनूड़ हाईवे शहर के बिल्कुल बाहर से होकर गुजरता है। पंजाब ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जाने वाले अधिकतर वाहन इसी हाईवे से होकर गुजरते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव तंगोरी के नजदीक एक ढाबे में पेट्रोल-डीजल का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यहां पेट्रोल पंप की तरह ही तेल बेचा जा रहा है। ऐसा करने से इलाके के पेट्रोल पंप मालिकों और सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। जब पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो ढाबे की पिछली तरफ ड्रमों में भरकर रखा गया पेट्रोल-डीजल बरामद हुआ। इतना ही नहीं वाहनों में पेट्रोल-डीजल तेजी से भरा जा सके इसके लिए यहां पर बाकायदा टुल्लू पंप का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने जब ढाबे के मालिक से इस बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया और न ही तेल की खरीद के कोई कागजात ही दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने तेल को कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही प्रशासन को इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।
इस तरह चलता है कारोबार
जानकारी के मुताबिक तेल का कारोबार पूरी योजना से चलाया जा रहा था। इस कारोबार में तेल से भरे टैंकरों के चालक भी शामिल होते हैं। वह किसी भी कंपनी के पेट्रोल पंप के लिए जब तेल से टैंकर भरकर ले जाते हैं तो रास्ते में यहां ढाबे पर रुकते हैं। इसके बाद रात के समय ढाबा मालिक को टैंकरों में भरा कंपनी का कुछ पेट्रोल-डीजल सस्ते दामोें में करीब 40-50 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेच देते हैं। इसके बाद ढाबा मालिक अन्य वाहन चालकों को 60-70 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेच देता है। उनके कुछ पक्के ग्राहक होते हैं, जिनमें कुछ किसान, कुछ कंपनियों वाले शामिल होते हैं।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ा गया ऐसा मामला
जानकारी के मुताबिक इस हाईवे पर यह कालाबाजारी धड़ल्ले से चल रही है। जुलाई, 2016 में सोहाना थाने की पुलिस ने इसी तरह एक ढाबे से बेचा जा रहा तेल पकड़ा था और दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा लालड़ू में भी एक ढाबे पर ऐसा ही एक मामला उस दौरान सामने आया था जब किसी टैंकर से तेल चोरी करते समय ढाबे में आग लग गई थी और एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। इसी तरह के मामले कई जगह सामने आ चुके हैं।