{"_id":"5e47061c8ebc3ee5d475d134","slug":"two-hundred-tenders-not-open-rs-54-11-lakh-including-interest-to-be-returned-mohali-news-pkl3665022180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौ सौ टेंडर खुले नहीं, 54.11 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौ सौ टेंडर खुले नहीं, 54.11 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने होंगे
विज्ञापन
मोहाली। एक तरफ जहां नगर निगम के पास पैसे नहीं होने के चलते दो सौ विकास कार्यों के टेंडर अधर में अटके पड़े हैं। वहीं, अब 54.11 लाख रुपये के विकास कार्य भी रुक गए हैं। इतना ही नहीं यह पैसे अब नगर निगम को ब्याज सहित पीआईडीबी को वापस करने के आदेश दिए गए हैं। जिससे शहर को झटका लगा है। इस संबंधी हाउस की मीटिंग में भी प्रस्ताव पास किया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की तरफ से शहरी वातावरण सुधार के अधीन कुल 46 कामों के प्रस्ताव तैयार करके डिप्टी कमिश्नर को भेजे गए थे। यह काम करीब 1209.62 लाख रुपये के थे। इसके बाद कुल 13 कामों के लिए प्रस्ताव 218.20 लाख की तकनीकी वेटिंग करवाई गई। वहीं, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की तरफ से 13 कामों के खिलाफ 25 फीसदी राशि के अनुसार 54.11 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके बाद हाउस की मीटिंग में उक्त प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके बाद डीसी मोहाली की तरफ से फैसला लिया गया है कि उक्त काम नगर निगम मोहाली से लेकर पीडब्ल्यूडी को दिए जाते हैं। फिर डीसी की तरफ से उक्त टेंडर कैंसिल कर दिए गए थे। नगर गिनम की ओर से टेंडर जारी करने के लिए विनती भी की गई। इसके बाद एडीसी विकास की तरफ से नगर निगम को पत्र लिखा गया कि उक्त कामों के लिए जो 54.11 लाख रुपये और ब्याज राशि साहित वातावरण सुधार प्रोग्राम के अधीन पीआईडी को वापस करने के आदेश दिए गए हैं।
प्रभावित हो रहा यह काम
मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान जो काम रुके हुए हैं। उसमें पुलिस कॉलोनी फेज-8, पीसीए स्टेडियम के बैक साइड वाले काम, स्ट्रीट लाइटों का काम समेत कई डेवलपमेंट काम हैं। यह काम विभिन्न हिस्सों में होना था, जो इस दौरान रुकेंगे। वह काफी मेहनत से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विकास कार्यों को लेकर हो रही राजनीति
शहर के विकास कार्यों को लेकर राजनीति भी पूरे जोरों पर है। दो सौ विकास कार्यों के टेंडर रुकने पर जहां एक तरफ अकाली दल-बीजेपी वाले धरना तक दे चुके हैं। वहीं, मेयर कुलवंत सिंह सीधे कह रहे हैं कि इसके पीछे राजनीति चल रही है। क्योंकि नगर निगम का कार्यकाल जल्दी ही पूरा होने वाला है। इस काम को लेकर क्रेडिट वार होगी। मेयर कुलवंत सिंह ने तो पार्षदों को यहां तक कह दिया है कि वह अपने विकास कार्यों की चिट्ठियां अपने वोटरों तक भेज दें, जिससे किसी काम का कोई क्रेडिट ले ही न पाए।