{"_id":"67c365f02cdcbb520d0289ee","slug":"two-henchmen-of-terrorist-goldie-arrested-while-trying-to-escape-opened-fire-on-police-mohali-news-c-71-1-mli1005-126151-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पुलिस पर गोली चला भागने के प्रयास में आतंकी गोल्डी के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पुलिस पर गोली चला भागने के प्रयास में आतंकी गोल्डी के दो गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली/डेराबस्सी। जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर घग्गर पुल के पास एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गया और दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों गैंगस्टर आतंकी गोल्डी बराड़ के लिए काम करते हैं।
मोहाली पुलिस और एजीटीएफ गैंगस्टर मलकीयत सिंह उर्फ मैक्सी और संदीप उर्फ दीप को पटियाला जेल से शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मोहाली आई थी। रिमांड के दौरान मैक्सी बताया कि उनके पास विदेशी पिस्टल और गोलियां हैं, जो उन्होंने जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर घग्गर पुल के पास एक जगह छिपाकर रखी हैं। इस खुलासे के बाद डेराबस्सी के डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ पुलिस टीम के साथ हथियारों की बरामदगी के लिए गैंगस्टरों को लेकर उनकी बताई जगह पर गए।
आरोपी मैक्सी ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही मिट्टी में दबे हथियार को निकाला तो पुलिस पर फायरिंग की और वहां से भागने का प्रयास भी किया। इसके जवाब में जब पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली मैक्सी के बाएं पैर लगी। मुठभेड़ के दाैरान भागने का प्रयास कर रहे दीप को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। गैंगस्टरों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल, तीन कारतूस और दो खोल बरामद किए गए हैं। संवाद