फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two groups clashed on May 5, nine youths arrested

Mohali News: पांच मई को भिड़े थे दो गुट, नौ युवक गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 03:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed on May 5, nine youths arrested
खरड़। पांच मई को होटल फ्लोरिडा के पास दीप होम्स के बाहर दो गुटों की लड़ाई में शामिल नौ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सिटी पुलिस स्टेशन और पुलिस स्टेशन घडुआं ने संयुक्त कार्रवाई की। सभी युवक छात्र बताए जाते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हर्षित अरोड़ा, उमंग त्यागी, गौतम टंडन तथा सुमित डागर समेत कुल नौ युवक हैं।
विज्ञापन

खरड़ के डीएसपी कर्ण सिंह संधू ने बताया कि खरड़ के आसपास के क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे इन छात्रों के दो गुट हैं और इनके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। 5 मई को मोरिंडा रोड पर होटल फ्लोरिडा के निकट दीप होम्स के बाहर इन दोनों गुटों की आधी रात के बाद लड़ाई हुई थी। जिसमें दोनों गुटों के 50 से ज्यादा लड़कों ने एक दूसरे को ललकारते हुए उन पर हमला किया था। जिसमे तलवारें, बेसबाल, लोहे की राॅड समेत कई हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

इस लड़ाई में हवाई फायरिंग की चर्चा थी पर पुलिस ने हवाई फायरिंग की पुष्टि नही की है। इस लड़ाई में उज्ज्वल त्यागी निवासी सोनीपत गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इस लड़ाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। सोशल मीडिया पर यह लड़ाई सामने आने के बाद पुलिस ने लगभग 50 युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर अलग अलग शहरों से 9 युवकों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी फरार बताए जाते हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed