फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two gangsters arrested for killing immigration agent

इमीग्रेशन एजेंट की हत्या करने आए दो गैंगस्टर काबू

Sat, 19 Feb 2022 02:17 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two gangsters arrested for killing immigration agent
मोहाली। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में बैठे गैंगस्टरों के आदेश पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले दो गैंगस्टरों को पुलिस ने दबोचा है। वह जिले के एक इमीग्रेशन एजेंट की हत्या की तैयारी में थे। आरोपियों से पुलिस ने 9 एमएम की तीन पिस्तौल, 21 कारतूस व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव काला टिब्बा जिला फाजिल्का व किरन सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने कुल छह आरोपियों पर केस दर्ज किया। अन्य आरोपियों में ऑस्ट्रेलिया में बैठ गैंगस्टर गुरजंट सिंह जंटा, अर्शदीप सिंह दल्ला, जेम्सदीप सिंह उर्फ जिम्मी चट्ठा निवासी सिरसा व रणधीर सिंह निवासी मोहाली शामिल हैं। आरोपियों पर लूट, जबरदस्ती वसूली, फर्जी दस्तावेज तैयार करने व आर्म्स एक्ट के तहत केेेस दर्ज किया है। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस की तरफ स्पेशल नाके लगाए गए। इस दौरान नाके पर पुलिस ने दो गैंगस्टरों को फर्जी नंबर की बाइक पर दबोचा। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है वे ऑस्ट्रेलिया में बैठे गैंगस्टर गुरजंट सिंह जंटा के आदेश पर वारदातों को अंजाम देते थे। गुरजंट कुछ समय पहले मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी का दोस्त है। जांच में सामने आया है कि सुनील कुमार कनाडा बेस्ड कुख्यात गैंगस्टर अर्शदीप सिंह दल्ला के साथी हैं। उस पर मनोहर लाल अरोड़ा निवासी भगता भाई के जिला बठिंडा की हत्या व जबरन वसूली समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। जेम्सदीप सिंह उर्फ जिम्मी चट्ठा निवासी सिरसा गैंगस्स्टरों को शरण देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed