फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two drug traffickers in XUV car arrested with one kg of heroin and weapons, used to bring heroin from Nigerian in Delhi

एक्सयूवी कार में सवार दो नशा तस्कर एक किलो हेरोइन और हथियारों सहित गिरफ्तार, दिल्ली में नाइजीरियन से लाते थे हेरोइन

Thu, 15 Apr 2021 02:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two drug traffickers in XUV car arrested with one kg of heroin and weapons, used to bring heroin from Nigerian in Delhi
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी के दौरान उत्तराखंड नंबर की एक एक्सयूवी महिंद्रा कार सवार दो नशा तस्करों को एक किलो हेरोइन और हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक पेशे से टैक्सी ड्राइवर और दूसरा एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय है। आरोपियों की पहचान मोहसिन अंसारी (28) निवासी मेहुवाला माफी थाना पटेल नगर, जिला देहरादून हाल निवासी एनके शर्मा वाली गली थाना जीरकपुर और दूसरा राहुल शर्मा (26) निवासी मथरा धर्मपुर, थाना बिजोई, जिला मुरादाबाद, यूपी हाल निवासी गांव अभयपुर जिला पंचकूला के रूप में हुई है। सीआईए पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी नशे की सप्लाई करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करों से पकड़ी गई हेरोइन की कीमती लाखों में है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि डीएसपी जांच गुरचरण सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम ने तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी सिल्वर रंग की महिंद्रा एक्सयूवी कार में खरड़ और मोहाली एरिया में हेरोइन की सप्लाई करने आ रहे हैं। इसके बाद सीआईए स्टाफ ने खानपुर पुल पर नाका लगाया। इस दौरान जब एक्सयूवी कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से एक किलो हेरोइन, एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए। जब इनके बारे में दोनों कार सवारों से पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली के द्वारका में एक नाइजीरियन से हर महीने दो-तीन बार हेरोइन लेकर आते थे। यहां लाकर खरड़, मोहाली और चंडीगढ़ समेत अन्य इलाकों में अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई करते थे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों के अन्य साथी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed