फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two challan for wasting water in Mohali

मोहाली में सख्ती : पानी की बर्बादी करने पर दो के काटे चालान, कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा

Fri, 16 Apr 2021 01:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two challan for wasting water in Mohali
मोहाली। पानी की बर्बादी रोकने के लिए वीरवार से जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग ने वीरवार से सख्ती शुरू कर दी है। मोहाली में गर्मी के मौसम के दौरान पानी की किल्लत आम बात है। लिहाजा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए सुबह-शाम पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन विभाग की टीमों ने शहर में घूमकर पानी बर्बाद करने वालोें की चेकिंग की। इस दौरान पानी की बर्बादी करने वालों को चेतावनी दी और दो लोगों के चालान भी काटे।
विज्ञापन

मोहाली की बहुमंजिला इमारतों में लोग पानी की लो प्रेशर सप्लाई के चलते तंग रहते हैं। गर्मियों के दिनों में इनकी दिक्कत और भी बढ़ जाती है। वहीं, सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी एवं एनजीटी की सख्ती के बाद विभाग ने कई कड़े कदम उठाए हैं। इसके मद्देनजर सुबह और शाम के समय नल से सीधे पाइप लगाकर वाहन धोने, घर का बरामदा और फर्श धोने पर पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही टंकी से पानी ओवरफ्लो होने, टुल्लू पंप के इस्तेमाल और पाइप लीकेज पर जुर्माने की घोषणा कर दी गई है। वहीं दो बार जुर्माना होने पर भी पानी की बर्बादी करने वालों के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विभाग के यह आदेश 15 अप्रैल से लागू हो गए हैं। विभाग ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए शहर को आठ हिस्सों में बांटकर टीमें गठित की हैं। हालांकि पहले दिन जो लोग पानी की बर्बादी करते मिले, उनमें ज्यादातर को चेतावनी दी गई। सेक्टर-70 और सेक्टर 71 में कार धोकर पानी की बर्बादी करते मिले दो लोगों के चालान काटे गए। विभाग के कार्यकारी इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में विभाग पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्ती से काम लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed