फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two caught doing illegal mining, sent to judicial custody

Mohali News: अवैध खनन करते दो पकड़े, न्यायिक हिरासत में भेजे

Thu, 30 Mar 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two caught doing illegal mining, sent to judicial custody
अवैध खनन करते दो पकड़े, न्यायिक हिरासत में भेजे
विज्ञापन

मुल्लांपुर। गांव तीड़ा में शामलात जमीन से अवैध खनन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह और सलीम निवासी गांव तीड़ा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया तो अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक गांव बासेपुर में तोगा-बूथगढ़ रोड के नजदीक पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि उक्त आरोपी अपने साथियों के साथ गांव तीड़ा की शामलात जमीन में से बिना मंजूरी के अवैध खनन कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से एक टिप्पर और जेसीबी भी जब्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed