फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two brothers who went to stop youths fighting outside the house were attacked

Mohali News: घर के बाहर लड़ते युवकों रोकने गए दो भाइयों पर किया हमला

Sun, 19 May 2024 04:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who went to stop youths fighting outside the house were attacked
मोहाली। फेज-11 में घर के बाहर लड़ाई करते युवकों को रोकने गए दो सगे भाइयों पर ही युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला है कि बड़े भाई के सिर में पांच और छोटे भाई की नाक पर छह और सिर पर तीन टांके लगे हैं। इस मामले में घायलों के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

घायल घनश्याम निवासी फेज-11 ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह अपने छोटे भाई मंगल के साथ खाना खाने बैठा था। तभी उसे अपने घर के बाहर तेज आवाज में शोर सुनाई दिया। इस पर दोनों भाई घर से बाहर गए, तो देखा कि 10-15 युवक हाथ में तेजधार हथियार और डंडे लगकर लड़ रहे थे। जब दोनों भाईयों ने युवकों को लड़ने से रोकने के लिए बीचबचाव करवाना चाहा तो लड़ रहे युवकों ने उल्टा उन्हीं के ऊपर हमला कर दिया। इससे उनके सिर से काफी खून बहने लगा। जब पड़ोस से भी कई लोग आए तो सभी युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने दोनों घायल भाईयों को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed