फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two bike-riders flown Rs 3.10 lakh from showroom in broad daylight

दो बाइक सवार दिनदहाड़े शोरूम से 3.10 लाख रुपये चोरी कर फरार

Wed, 07 Apr 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two bike-riders flown Rs 3.10 lakh from showroom in broad daylight
मोहाली। सोहाना के बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक नामी बिजली के सामान के शोरूम से तीन लाख दस हजार रुपये चोरी करके फरार हो गए। इस वारदात में एक आरोपी कैमरे में कैद हो गया है। शोरूम मालिक ने सोहाना थाने की पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने वारदात स्थल का दौरा किया और चोर की पहचान के लिए कैमरे की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोहाना बाजार में बालाजी इंटरप्राइजेज नाम से बिजली के सामान के शोरूम मालिक जय कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर को एक-दो बजे के बीच वह किसी काम से बाजार में ही गए हुए थे और उनके शोरूम का शटर खुला हुआ था और शीशे के दरवाजे को ताला लगाया हुआ था। जिससे कोई भी अंदर न जा सके। उन्होंने बताया कि करीब दो बजे वह दुकान पर आए तो देखा कि दुकान का शीशे वाला दरवाजा खुला पड़ा था। जब वह दुकान के अंदर गए तो देखा कि उनके कैश के बैग और गल्ले में रखे हुए 3.10 लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने अपने आसपास के दुकानदारों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद चोरोें की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रैकी करने के बाद की वारदात
शोरूम मालिक जय कुमार ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से इस बाजार में अपनी दुकान चला रहे हैं। लेकिन इस तरह की कभी कोई वारदात नहीं हुई। वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों ने यह वारदात करने से पहले रैकी जरूर की होगी और इसके बाद यह चोरी की है। बताया जा रहा है कि चोर पहले से ही जानते थे कि शोरूम मालिक इस समय किसी काम से बाहर जाएगा और इसी समय उन्होेंने यह वारदात की है। सोहाना थाने के इलाके में लगातार आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं। रविवार शाम को 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बाइक सवार सोने की बालियां झपटकर ले गए थे। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed