फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck suddenly applies brakes, hits car coming behind, driver dies

Mohali News: ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक, पीछे आ रही कार टकराई, कार चालक की मौत

Sun, 17 Dec 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Truck suddenly applies brakes, hits car coming behind, driver dies
कुराली। गांव पडियाला स्थित प्रभ आसरा के सामने ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ट्रक के नीचे घुस गई। वहीं कार सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। सहकर्मी की शिकायत पर सिटी कुराली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर संदीप कुमार वासी गांव सैला कलां जिला होशियारपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रणजीत सिंह वासी गांव दुसारना ने पुलिस को बताया कि वह चप्पड़चिड़ी स्थित एक निजी कंपनी में बतौर ऑपरेटर नौकरी करता है। मनप्रीत सिंह (48) वासी गांव कनौर थाना मोरिंडा जिला रोपड़ भी उनके साथ नौकरी करता था। 15 दिसंबर की सुबह करीब 7:50 पर मनप्रीत सिंह अपनी कार से ड्यूटी पर जा रहे थे। शिकायतकर्ता भी अपने मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह प्रभ आसरा के सामने पहुंचे तो मनप्रीत सिंह उनसे थोड़ा आगे जा रहा था। उनके आगे उक्त ट्रक जा रहा था जिसके ड्राइवर ने बिना कोई इशारा दिए ट्रक की एकदम ब्रेक लगा दिए। इस कारण मनप्रीत सिंह की कार उक्त ट्रक के पीछे जा बजी और ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में मनप्रीत सिंह को काफी चोटें लगीं और कार का भी काफी नुकसान हुआ। वह राहगीरों की मदद उन्हें फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में उक्त ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed