{"_id":"648a263def34a46b4b02557f","slug":"truck-collided-with-taxi-two-including-driver-died-mohali-news-c-71-1-mli1002-1778-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत
Thu, 15 Jun 2023 02:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
खरड़। शहर में चार अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें पहला बड़ा हादसा खरड़ बस स्टैंड चौक में फ्लाईओवर के नीचे तड़के दो बजे के आसपास हुआ। मृतकों की पहचान हरप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह और राहुल के रूप में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक मोहाली की ओर से आ रही एक टैक्सी कार रोपड़ की ओर से आकर लांडरां रोड की ओर मुड़ रहे कैंटर ट्रक से टकरा गई।
दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे चालक हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में बैठे एक अन्य युवक लखविंदर सिंह की जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग हरमेश, राजन और राजन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कार में सवार सभी लोग देर रात को सोहाना से खरड़ के निकट गांव रडियाला जा रहे थे। कार सवार सभी लोग जलालाबाद जिला फिरोजपुर के निवासी हैं और यहां कैब चला रहे थे। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में मारे हरप्रीत सिंह और लखविंदर सिंह का पोस्टमार्टम खरड़ सरकारी अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
वहीं, दूसरे मामले में मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक अन्य कैंटर चालक ने शराब के नशे में एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति ऑटो और कैंटर के बीच दब गया और उसकी एक टांग की हड्डी तीन जगह से टूट गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं जबकि एक अन्य साइकिल सवार विजय कुमार इस दुर्घटना में बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
तीसरा हादसा बुधवार को सुबह गांव खानपुर के टी प्वाइंट पर हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें राहुल अपने एक अन्य दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ कर जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण मोटरसाइकिल बेकाबू होकर सड़क किनारे फुटपाथ से टकरा गया। इस दुर्घटना में राहुल के सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने हुए थे। एक अन्य दुर्घटना खरड़ कुराली रोड पर गांव सहौड़ा के निकट हुई, जहां खरड़ की ओर से जा रहे एक ऑटो चालक ने उल्टी दिशा में जाकर सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो चालक और उसके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया है।