{"_id":"625f12b31b0b314d1032747a","slug":"tree-fell-two-cars-damaged-mohali-news-pkl448142431","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा पेड़ टूटकर गिरा, दो कारें हुईं क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा पेड़ टूटकर गिरा, दो कारें हुईं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-एक मेें मंगलवार दोपहर अचानक हवा चलने के बाद सूखा पेड़ टूटकर कारों पर गिर गया। इससे दो कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
मौके पर इलाके की पार्षद गुरमीत कौर भी पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि वह करीब एक साल से नगर निगम को सूखे पेड़ों की कटाई के लिए कह रही थीं। इतना ही नहीं उनकी तरफ से यह मामला सदन की बैठक में भी उठाया गया लेकिन इस तरह कोई ध्यान नहीं दिया गया जिस वजह से दिक्कत आई है। ह इस मामले में नगर निगम कमिश्नर व निकाय विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए कहेंगी।
जानकारी के मुताबिक फेज-एक के मकान नंबर एचई-240 के सामने का है। यहां पर इलाके के लोगों ने अपनी गाड़ियां पार्क की थीं। लोगों के मुताबिक दोपहर में हवा चली। इस दौरान सूखा हुआ पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ की चपेट में एक सफेद रंग की वरना और काले रंग की ऑल्टो कार आ गई। वरना कार का अगला शीशा व छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां ऑल्टो कार का भी नुकसान हुआ। कार की मालिक कुलवंत कौर ने कहा कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
प्रूनिंग मशीनों पर होती है राजनीति : पार्षद गुरमीत कौर
पार्षद गुरमीत कौर ने आरोप लगाया कि नगर निगम की प्रूनिंग मशीनों को लेकर राजनीति होती है। वह इलाके की चुनी हुई पार्षद है लेकिन उनके कहने पर पेड़ों की प्रूनिंग नहीं होती। वहीं नगर निगम में सत्ताधारी कांग्रेस के समर्थकों के कहने पर पेड़ों की प्रूनिंग होती है। उन्होंने इस दौरान मीडिया को नगर निगम को भेजे पत्रों की कॉपियां भी दिखाई।