{"_id":"67ec4ab017845b9709009e57","slug":"treatment-at-liver-institute-at-50-lower-rates-from-today-mohali-news-c-71-1-mli1005-127332-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लिवर इंस्टीट्यूट में पचास फीसदी कम दरों पर इलाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लिवर इंस्टीट्यूट में पचास फीसदी कम दरों पर इलाज आज से
विज्ञापन
मोहाली। लिवर की समस्या से निजात पाने के लिए आपको अब महंगे अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मोहाली के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज में मरीजों को पहले से पचास फीसदी कम दरों पर इलाज मिल सकेगा। यह रेट्स पंजाब सरकार द्वारा घटाए गए हैं।
यह सभी रेट्स दो अप्रैल से लागू हो जाएंगे। महंगे अस्पतालों में आईसीयू का चार्ज काफी ज्यादा है। इस वजह से सिर्फ चंद लोग ही यहां अपना इलाज करवा पाते हैं। लिवर इंस्टीट्यूट में यह सुविधा अब पांच हजार रुपये में ही मिल जाएगी। इसी सुविधा के रेट पहले दस हजार रुपये थे। डाक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से मरीजों को सुविधा देने के लिए यह नए रेट्स आए हैं। उद्देश्य है कि कम दाम में मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके।
इस इंस्टीट्यूट में लिवर से संबंधित सभी इलाज की सुविधा मौजूद है। इंस्टीट्यूट में देश के किसी भी कोने से मरीज आकर सुविधा ले सकते हैं। डाॅक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इंस्टीट्यूट में एक दिन में विजिटर्स की संख्या चालीस से पचास तक रहती है। अब नए रेट्स आने के बाद मरीजों की संख्या में तेजी आने की उम्मीद है।