फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   transfarmer fell in naya gaon, man died due to transfer fallen, transfarmer falling inciden

लाइन ठीक करते हुए गिरा ट्रांसफार्मर, एक की मौत, लाइनमैन गंभीर

Sun, 03 Jul 2016 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 03 Jul 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
transfarmer fell in naya gaon, man died due to transfer fallen, transfarmer falling inciden
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है। - फोटो : Demo pic
नयागांव स्थित नाडा रोड पर तेजा सिंह मार्केट के सामने शुक्रवार रात उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब लाइन ठीक करते समय अचानक ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से लाइनमैन समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की शनिवार सुबह इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश रावत 35 के रूप हुई है। जबकि लाइनमैन उपिंदर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में भरती करवाया गया है। वहीं, शनिवार सुब लोगों ने घटना के विरोध में नयगागांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात इलाके की लाइट गुल हो हुई थी। उसी को ठीक करने में लाइनमैन उपिंदर की हेल्प में राजेश लगा हुआ था। वैसे वह एक प्राइवेट इलेक्टिशनर के रूप में काम करता था। पता चला है कि जैसे ही उपिंदर ने तार को खींचा था। उसी दौरान ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। इसी बीच राजेश ट्रांसफार्मर की चपेट मे ंआया। इस दौरान उपिंदर की टांगे नीचे आ गई। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में सेक्टर-16 के अस्पताल में ले आए। जहां पर उपिंदर का इलाज चल रहा है। जबकि राजेश की हालत गंभीर होने पर पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। राजेश मूल रूप से उत्तराखंड का रहने का रहने वाला है। उसकी पत्नी और दो बच्चे है।
विज्ञापन


मृतक के परिवार को मिले नौकरी व मुआवजा
वहीं, शनिवार को इलाके के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नयागांव के मेन चौकर पर जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि घटना के लिए पावरकॉम के अधिकारी जिम्मेदार है। ऐसे में परिवार को नौकरी और मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने किया घटना स्थल का दौरा
जैसे ही शनिवार को ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना पावरकॉम के अधिकारियों को लगी। पावरकॉम के अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, पटियाला से भी अधिकारियों की एक टीम आने वाली है। जिससे कि घटना का सारा आंकड़े जुटाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed