{"_id":"6912382620ca6417850633ad","slug":"traffic-rules-are-being-flouted-in-derabassi-mohali-news-c-71-1-spkl1025-135492-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। बस स्टैंड और सिविल अस्पताल के सामने वाहन चालकों की मनमानी पार्किंग ने सड़क व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बस स्टैंड और सिविल अस्पताल का इलाका हमेशा व्यस्त रहता है। यहां एंबुलेंस, मरीजों के वाहन, बसें, ऑटो और आम लोगों की आवाजाही लगातार जारी रहती है। इसके बावजूद लोग बिना पार्किंग की चिंता किए सड़क किनारे अपनी गाड़ियां रोक देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और सामान्य ट्रैफिक धीमा पड़ जाता है। कई बार एंबुलेंस के पीछे लंबा जाम लग जाता है, और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में देरी हो जाती है।
चेतावनी का असर कुछ दिनों तक ही रहता है
प्रशासन की ओर से समय-समय पर चालान काटने और चेतावनी देने की कार्रवाई तो होती है, लेकिन उसका असर कुछ ही दिनों तक रहता है। भीड़भाड़ वाले दिनों में स्थिति और भी बिगड़ जाती है। लोगों का मानना है कि इस अव्यवस्था को रोकने के लिए जहां ट्रैफिक पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, वहीं लोगों को भी स्वयं जिम्मेदारी दिखानी होगी। ट्रैफिक नियमों का पालन और एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। यदि लोग थोड़ी सी सावधानी और अनुशासन अपनाएं, तो डेराबस्सी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधर सकती है और कई अनहोनी घटनाओं को रोका जा सकता है।