फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic lights installed at Gurdwara Shri Nabha Sahib Chowk will get rid of jams

नाभा साहिब गुरद्वारा चौक पर लगी ट्रेफिक लाइट्स, जाम से मिलेगी निजात

Thu, 27 Oct 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights installed at Gurdwara Shri Nabha Sahib Chowk will get rid of jams
जीरकपुर। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जाम की समस्या से निपटने के लिए सरकार, नगर काउंसिल और एनएचएआई द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब के सामने वीआईपी रोड को जाने वाले कट पर ट्रैफिक लाइट्स लगाने का काम शुरू किया गया है ताकि जाम से निजात पाई जा सके। यह प्वाइंट ऐसा है जहां लोगों को रोजाना घंटों जाम की परेशानी झेलनी पड़ती है। क्योंकि पटियाला रोड से वीआईपी रोड पर जाने वाले लोग और वीआईपी रोड से पटियाला सड़क पर बनी क्रॉसिंग के चलते यहां चौक जाम हो जाता था और कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के पास इतना समय नहीं है कि आगे खड़े व्यक्ति को जाने दें और जाम से बचा जा सके। बल्कि आगे होकर जाम को ओर बढ़ा देते हैं। गांव रामगढ़ भूड्डा के लोगों ने बताया कि जब से वीआईपी रोड बना है यहां जाम ही जाम है और शाम के समय तो यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। अगर कोई इमरजेंसी हो तो इधर आने के बजाय किसी ओर रास्ते से जाना पड़ता है। लोगों ने कहा कि अगर ट्रैफिक लाइट्स लग जाएगी तो कम से कम लोग अपनी बारी में निकल तो जाएंगे, वर्ना यहां से निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

सड़क किनारे से हटाए जाएंगे कब्जे, बर्म किए जाएंगे चौड़े
इस मौके पर मौजूद विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बताया कि वीआईपी रोड पर लगने वाले जाम से लोग परेशान थे। इसकी शिकायतें उनके पास आ रही थीं। नगर काउंसिल और एनएचएआई के साथ मिलकर सड़क से अवैध कब्जे हटाने और सड़क के बर्म तोड़कर सड़क को चौड़ा करने का काम एक हफ्ते के अंदर-अंदर पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा उमीद है कि ट्रैफिक लाइट्स दो-तीन दिन में ही शुरू कर दी जाएंगी। कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि वीआईपी रोड के दोनों तरफ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इसके लिए नगर काउंसिल के ईओ को बोल दिया गया है कि कब्जे खाली करवाकर सड़क चौड़ी की जाए, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
चुनाव से पहले बरसात के दिनों में मैं यहां से निकला था तो मेरे सामने एक इनोवा गाड़ी यहां जाम में फंस गई थी और खराब हो गई थी। जिसे मैंने धक्का मारकर बाहर निकाला था तो लोगों ने फोटो खींच ली थी और विधायक बनने के बाद कई बार लोगों ने मुझे दिखाई भी जो मुझे अच्छी तरह याद है। आज मैं इसीलिए दौरा करने आया हूं, नाभा गुरद्वारा चौक पर लाइट्स लगाने के लिए पीलर खड़े कर दिए गए हैं और दो तीन दिन में ट्रैफिक लाइट्स लगाकर चालू कर दी जाएंगी। साथ ही सड़क दोनों ओर से चौड़ी की जाएगी, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके। -कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक हलका डेराबस्सी।
कोट्स
गांव भूड्डा मेरा पैतृक गांव है और जब भी हमारा आना-जाना वीआईपी रोड से होता है तो यहां अकसर ट्रैफिक जाम रहता है। हम लोग जाम से परेशान हो चुके हैं। पिछली सरकारों द्वारा इसके बारे में नहीं सोचा गया। नाभा चौक पर लाइट्स लगने से जाम से फायदा तो मिलेगा। लेकिन लोगों को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी चाहिए को वह अपनी लाइन में चलें और एक दूसरे को रास्ता दें। -हरजिंदर सिंह, निवासी गांव भूड्डा।

कोट्स
मैं जब से यहां रहने के लिए आया हूं तब से जाम देख रहा हूं। पुरानी सरकारों ने कुछ नहीं किया। अब नई सरकार आई है विधायक खुद निरीक्षण भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि जाम से राहत मिलेगी और सबसे ज्यादा फायदा वीआईपी रोड के लोगों को होगा। -वीरेंदर सिंह, निवासी वीआईपी रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed