फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Told about national level schemes

Mohali News: राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं के बारे में बताया

Thu, 25 Apr 2024 07:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Told about national level schemes
पंचकूला। सेक्टर- 7 में स्थित शहीद मेजर संदीप सागर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसओपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने की। विद्यालय की प्राचार्य लता सैनी ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों की शिक्षा पर कौशल पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। इस दौरान कौशल प्रशिक्षण की प्रभारी सुमनदीप कौर ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय में चलने वाली कौशल प्रशिक्षण यूनिटों का सफलतापूर्वक संचालन की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की। इसके साथ कार्यक्रम में खेल एवं शारीरिक प्रशिक्षण यूनिट की प्रभारी प्रियंका शर्मा ने विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया कि एनएसओपी की यह यूनिट छात्रों को रोजगार परक शिक्षा की उपलब्धता प्रदान कर रही है। ब्यूटी एवं वेलनेस (एनएसओपी) यूनिट संचालक भारती ने अपनी यूनिट की गतिविधियों और मॉडल की प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को इसके प्रति आकर्षित करने के लिए उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों साथ शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed