{"_id":"65bfc8ad7208b9611e09631f","slug":"three-youths-molest-a-minor-who-had-gone-to-defecate-mohali-news-c-16-1-pkl1006-344971-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शौच करने गई नाबालिग के साथ तीन युवकों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शौच करने गई नाबालिग के साथ तीन युवकों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
परिवार ने पीड़िता को कराया अस्पताल में भर्ती, मामले में पुलिस कर रही है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-8 थाने के तहत आने वाले एक इलाके में शौच करने गई नाबालिग के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। जब विरोध किया तो खींचातानी की और बाल खींचकर सड़क पर गिराकर दिया। इससे नाबालिग को चोटें आई हैं। वहीं आरोपी वारदात के बाद भाग निकले। नाबालिक ने आरोप लगाया कि वह पहले भी कई बार रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। इस घटना के बाद परिवार वालों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़िता का कहना है आरोपी पड़ोस में ही रहते हैं। वह पहले भी कई बार उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ कर चुके हैं। शनिवार को करीब चार बजे वह सार्वजनिक शौचालय की ओर जा रही थी। इस बीच तीनों उसका पीछा करने लगे और अपशब्द भी कहे। जब पलट कर उसने उन्हें गुस्से में जवाब दिया तो वह उसके पास आ गए और उसके छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने विरोध किया तो एक युवक ने उसके हाथ पर डंडे से वार किया। जब उसने शोर मचाया तो तीनों ने धक्का दिया और उसके बाल खींचकर गिराकर भाग गए। इसके बाद पास में खेल रहे कुछ बच्चों ने इस बात की सूचना नाबालिग के घर वालों को दी। घर वालों ने मौके पर पहुंचकर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।