फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three youths caught doing stunts on moving vehicle on highway in Mohali car impound

हाईवे पर स्टंट: रात को चलती गाड़ी की छत पर बैठ कर किया स्टंट, सुबह पुलिस पहुंची घर, तीन युवक काबू, कार जब्त

Mon, 30 Sep 2024 10:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लांडरां/बनूड़
संवाद न्यूज एजेंसी, लांडरां/बनूड़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Sep 2024 10:31 PM IST
सार

हाईवे पर चलती गाड़ी में स्टंट करने तीन युवकों को महंगा पड़ गया। युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस उनके घर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों को काबू किया और गाड़ी जब्त कर ली।

विज्ञापन
Three youths caught doing stunts on moving vehicle on highway in Mohali car impound
पुलिस हिरासत में कार पर स्टंट करने वाले तीनों युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजकल के युवा जोश में होश खो देते हैं। इसकी कीमत उन्हें किस तरह चुकानी पड़ेगी इसका उन्हें अंदाजा नहीं होता। सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स के चक्कर में आए दिन युवा वाहनों के साथ स्टंट करते हैं। ऐसा ही एक मामले में कुछ युवकों को हाईवे पर कार से स्टंट करना उस समय महंगा पड़ गया, जब किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस कर सभी युवकों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली।

विज्ञापन


थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि रविवार को ब्रिजा कार में कुछ युवक हाईवे पर राजपुरा से बनूड़ आ रहे थे। जब वे बनूड़ पहुंचे तो हाईवे पर कार से बाहर निकलकर स्टंट करने की रील बना रहे थे। यह देख उनके पीछे आ रहे एक राहगीर ने उनकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत ब्रिजा कार का नंबर ट्रेस कर युवकों का पता लगा लिया। इसके बाद तुरंत ड्यूटी ऑफिसर रामकृष्ण के साथ पुलिस पार्टी भेजी और युवक को कार समेत थाने लाने को कहा।
विज्ञापन


सुबह एएसआई रामकृष्ण तीनों युवकों को कार समेत थाने में ले आए। तीनों युवक एक यूनिवर्सिटी की वर्दी में थे। थाना प्रभारी ने युवकों की ब्रिजा कार जब्त कर ली और इसके बाद उनके माता-पिता को बुलाकर उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। युवक ने माफी मांगते हुए कहा कि अब वह कभी ऐसा स्टंट नहीं करेगा। थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने कहा कि युवक जोश में आकर ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका बाद में उन्हें पछतावा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed