फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three robbers caught in derabassi

राहगीरों को लूटने वाले तीन शातिर दबोचे

Thu, 03 Dec 2020 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Three robbers caught in derabassi
डेराबस्सी। पुलिस ने राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हैप्पी, प्रिंस कुमार निवासी गांव मियांपुर व शिंदा उर्फ सतपात गांव बीजनपुर लालड़ू का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के दो मोटरसाइकिल व आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले गांव रामपुर सैनियां निवासी रामरूप को लूटा था। रामरूप ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह हंसा इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता है। 24 नवंबर को शाम छह बजे फैक्ट्री से घर आ रहा था। इस दौरान जब वह हंसा पार्क के बाहर मेन गेट से बरवाला मार्ग पर पहुंचा तो उसके पास तीन बाइक सवार युवक रुके, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और उससे मोबाइल और नकदी छीन ली। शोर मचाने पर आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर आरोपियों का सुराग लगा लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। जहां से उनका पहले चार दिन व फिर एक दिन पुलिस रिमांड मिला था। बुधवार को उन्हें दोबारा रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपियों के पास से जो दो मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं वह अंबाला से चुराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed