फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three named including husband and second wife on charges of beating wife

Mohali News: पत्नी की पीटने के आरोप में पति व दूसरी पत्नी समेत तीन नामजद

Sun, 15 Sep 2024 07:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Three named including husband and second wife on charges of beating wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लांडरां/बनूड़। बनूड़ थाने की पुलिस ने पत्नी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति, दूसरी पत्नी और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि दविंदर कौर निवासी गांव देवी नगर (अबरावां) ने थाना बनूड़ में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी कमलजीत सिंह निवासी देवी नगर (अबरावां) के साथ 2012 में हुई थी। उनकी 10 साल की लड़की और सात साल का लड़का है। 2021 में पति कमलजीत सिंह ने परिवार से छुपकर वीरपाल कौर से शादी कर ली। जिसके बाद से वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में रह रही है, जबकि उसका पति कमलजीत सिंह वीरपाल के साथ गांव खेड़ा गज्जू में किराए के मकान में रहता है। 13 सितंबर की रात पति कमलजीत सिंह, वीरपाल कौर और अवतार सिंह निवासी गांव बाकरपुर लाठी-डंडे लेकर उसके घर आए और उसे पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए और वह वहां से भाग गए। इसके बाद गांव के सरपंच ने इलाज के लिए एपी जैन अस्पताल राजपुरा में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि दविंदर कौर की शिकायत के आधार पर जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर पाल ने कमलजीत सिंह, वीरपाल कौर और अवतार सिंह निवासी गांव बाकरपुर डेराबस्सी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed