फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three drug smugglers arrested with 510 grams of heroin and Rs 4.83 lakh drug money

Mohali News: 510 ग्राम हेरोइन व 4.83 लाख ड्रग मनी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three drug smugglers arrested with 510 grams of heroin and Rs 4.83 lakh drug money
मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने सूचना पर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर इनसे 510 ग्राम हेरोइन और 4.83 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए यह तीनों आरोपी रोहित तेजी, सफल सिंह और बोहड़ सिंह फिरोजपुर से हेरोइन लाकर मोहाली के क्षेत्र बड़माजरा, बलौंगी और खरड़ में अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई करते थे। इन तीनों के खिलाफ थाना एएनटीएफ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर थे। आरोपियों को एएनटीएफ ने उस समय गिरफ्तार किया था जब वह अपने ग्राहक को सप्लाई देने के लिए आए थे।
विज्ञापन


पुलिस को पूछताछ में आरोपी रोहित तेजी ने बताया कि वह फिरोजपुर के रहने वाले स्माइल उर्फ घोला से हेरोइन लेकर आता था। एएनटीएफ के इंचार्ज राम दर्शन ने बताया कि रोहित तेजी की गिरफ्तारी के बाद इसकी निशानदेही पर स्माइल उर्फ घोला को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उसको जिला अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि स्माइल उर्फ घोला एक एजेंट था। वह आगे एक ड्रग तस्कर से रोहित तेजी को हेरोइन दिलाता था और बीच में कमीशन रखता था। आरोपियों के पांचवें साथी की अभी तलाश है जो कि पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


इन आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी किलो या आधा किलो से कम हेरोइन नहीं लाते थे। रोहित तेजी ने गांव बरियाली के सफल सिंह से संपर्क हुआ था क्योंकि सफल सिंह यहीं का रहने वाला था। सफल सिंह ही आगे नशेड़ियों से ड्रग तस्कर रोहित तेजी का संपर्क करवाता था। यह ड्रग तस्कर 50 ग्राम से नीचे हेरोइन की सप्लाई नहीं देते थे। आरोपियों से जो 4 लाख 83 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है वह उन्होंने मोहाली में हेरोइन बेचकर ही हासिल की थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों के भारत की सीमा के पार भी कनेक्शन हो सकते हैं। इस बारे में इनसे पुलिस रिमांड में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed