{"_id":"6647778dd76756048401064d","slug":"three-arrested-for-cheating-crores-of-rupees-in-the-name-of-sending-abroad-mohali-news-c-71-1-mli1005-114791-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर करोड़ो रुपये ठगने के आरोप में तीन गिरफ्तार\nबिना लाइसेंस खोला हुआ था इमिग्रेशन दफ्तर, दो करोड़ 90 लाख रुपये कैश, एक लेपटॉप, दो पासपोर्ट की फोटो कॉपी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर करोड़ो रुपये ठगने के आरोप में तीन गिरफ्तार बिना लाइसेंस खोला हुआ था इमिग्रेशन दफ्तर, दो करोड़ 90 लाख रुपये कैश, एक लेपटॉप, दो पासपोर्ट की फोटो कॉपी बरामद
Fri, 17 May 2024 08:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 17 May 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पारस डाउन टाउन के नजदीक स्थित सन्नी एनक्लेव में एक घर में इमिग्रेशन का काम चला रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने दो करोड़ 96 लाख रुपये कैश, एक लेपटॉप और दो पासपोर्ट की फोटो भी बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 120 बी और 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह दोनों निवासी सन्नी एनक्लेव जीरकपुर और विजय कुमार निवासी पुरानी सरहिंद मंडी फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी देते हुए थाना जीरकपुर के एसएचओ जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जीरकपुर के सन्नी एनक्लेव में कुछ लोग अवैध रूप से दफ्तर बनाकर लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से भारी मात्रा में कैश, एक लैपटॉप और दो पासपोर्ट की फोटो कॉपी के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से बरामद कैश में ज्यादातर नोट 500, 200 और 100 के नोट थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ ठगी करने व बिना लाइसेंस के विदेश भेजने का कार्यालय खोलने का केस दर्ज कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इससे पहले लोगों के साथ की ठगी के बारे में पता लगाया जाएगा।