{"_id":"68bf343393f10bad840d1d71","slug":"three-accused-including-two-minors-who-snatched-a-motorcycle-in-the-guise-of-nihangs-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1010-133251-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: निहंगों के भेष में मोटरसाइकिल छीनने वाले दो नाबालिग समेत तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: निहंगों के भेष में मोटरसाइकिल छीनने वाले दो नाबालिग समेत तीन आरोपी काबू
विज्ञापन
मोहाली। निहंगों के भेष में मोटरसाइकिल छीनने वाले दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को बलौंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक 80 साल का बुजुर्ग है। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से नंगल का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ थाना बलौंगी में लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने मोहाली के टीडीआई सिटी क्षेत्र से रात को मोटरसाइकिल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को सोमवार को मोहाली की अदालत में पेश किया गया। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि कुलविंदर सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 2/3 सितंबर की रात को एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी से एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल छीनी थी। तीनों ने निहंगों को बाणा पहना हुआ था। आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर आए थे। हथियार दिखाकर वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों भाग गए। इस मामले की शिकायत बलौंगी पुलिस के पास आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का हुलिया पता किया और गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में लूटी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। तीनों की अभी तक की जांच में कोई पिछला क्रिमिनल रिकार्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।