{"_id":"688683a44d3eee5a17014128","slug":"three-accused-arrested-for-murdering-a-youth-in-village-balongi-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131697-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गांव बलौंगी में युवक की हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गांव बलौंगी में युवक की हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। गांव बलौंगी में सर्बजीत की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार निवासी कुराली, साहिल निवासी कुराली और बलराज सिंह निवासी गांव रईया (अमृतसर) के रूप में हुई है। इस संबंध में डीएसपी कर्ण संधू ने बताया कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू, मोटरसाइकिल और टाटा सफारी कार भी बरामद कर ली है।
तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस तीनों आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री की जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस के अनुसार सर्बजीत सिंह और साहिल ने चाकू से वार किए थे। उधर, पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की मां कुलविंदर कौर ने थाना बलौंगी पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका बेटा सर्बजीत उसको बस में बैठाने के लिए ले जा रहा था। रास्ते में रोड के एक किनारे गाड़ी और दूसरी तरफ बाइक खड़ी थी। सर्बजीत ने वाहन एक तरफ करने को लेकर हॉर्न मारा। दूसरी तरफ से कुछ युवक आए और बहसबाजी शुरु कर दी। वहां से निकलने के बाद उसको बस अड्डे छोड़ा। इसके बाद उसको रिश्तेदारी में समराला जाना था। उसको रास्ते में फोन आया कि उसका लड़का वापस घर लौट रहा है। रास्ते में आरोपियों ने उसके लड़के को घेर लिया। उस पर चाकू से कई वार किए। हादसे में उसका लड़का बुरी तरह घायल हो गया। उसको सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सर्बजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।