{"_id":"69d41d0c8dca98556a0c1535","slug":"threat-to-bomb-court-complex-creates-panic-mohali-news-c-71-1-mli1010-140992-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जिले में सोमवार मोहाली कोर्ट कॉम्प्लेक्स, खरड़ कोर्ट और डेराबस्सी कोर्ट व तहसील परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली। ई-मेल में आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से विस्फोट करने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। धमकी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीनों कोर्ट कॉम्प्लेक्स को तुरंत खाली करवाया गया।
सुबह करीब 11 बजे जैसे ही सरकारी ई-मेल आईडी पर धमकी का संदेश मिला, पुलिस टीम ने करीब 10 मिनट के भीतर पूरे परिसर को खाली करा लिया। वकीलों को भी अपने चैंबर छोड़ने पड़े, जबकि कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वाड) और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बेसमेंट से लेकर इमारत के हर हिस्से की बारीकी से जांच की। करीब 80 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर करीब 3 बजे तक किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, प्रशासन ने ली राहत की सांस
करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली। सुरक्षा के तहत कोर्ट परिसर के बाहर एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। वहीं, पेशी पर लाए जाने वाले कैदियों को भी फिलहाल न लाने के निर्देश दिए गए। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि धमकी मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की जांच करवाई गई। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में अफवाह साबित हुई थीं, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर हर बार पूरी गंभीरता से जांच की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भी बताया कि ई-मेल के जरिए तीनों कोर्ट कॉम्प्लेक्स को धमकी मिली थी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी स्थानों को खाली करवाया और जांच करवाई। फिलहाल साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
इससे पहले भी मोहाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, स्कूलों और अन्य सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। जांच में अक्सर ये धमकियां फर्जी पाई गई हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।