फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thousands of employees of enterprises broke barricades and attacked Chandigarh border.

Mohali News: सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारियों ने तोड़े बैरिकेड्स, चंडीगढ़ बॉर्डर पर दिया धरना

Sat, 09 Dec 2023 06:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 09 Dec 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Thousands of employees of enterprises broke barricades and attacked Chandigarh border.
पुरानी पेंशन बहाली की मांग, सीएम से चार जनवरी को मीटिंग तय होने के बाद किया धरना खत्म
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शनिवार को सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुखजीत सिंह के नेतृत्व में पंजाब के विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारियों ने विशाल रैली निकाली। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग के लिए प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ में स्थित मुख्यमंत्री रिहायश की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स उखाड़ दिए, लेकिन पुलिस ने वाईपीएस चौक पर ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने चंडीगढ़ बॉर्डर पर ही धरना दिया और चेतावनी दी कि यूनियन मुख्यमंत्री के अलावा किसी से भी बैठक नहीं करेगी। टकराव देख मुख्यमंत्री दफ्तर से आए अधिकारियों ने यूनियन की मुख्यमंत्री के साथ चार जनवरी की मीटिंग तय करवाई। इसके बाद यूनियन ने धरना खत्म किया।


कर्मचारियों का धैर्य देख रही सरकार, उठाना पड़ेगा भारी नुकसान



महासचिव रणबीर सिंह ढंडे ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का धैर्य परख रही है। यदि शीघ्र पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की गई तो सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस रोष मार्च में राज्य भर से विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के राज्य प्रधान सुखजीत सिंह, अमनदीप कौर संधू नर्सिंग स्टाफ रजिंदरा अस्पताल पटियाला, संदीप कौर बरनाला जिला प्रधान सीपीएफ यूनियन पटियाला, प्रभदीप सिंह बोपाराय सीपीएफ कर्मचारी यूनियन जिला मोहाली के चेयरमैन, एलिमेंटरी टीचर्स यूनियन पंजाब इकाई जिला जालंधर, सीपीएफ कर्मचारी यूनियन रोपड़ भी शामिल हुए। सभी ने चेतावनी दी कि अगर इस बार की मीटिंग में हल नहीं निकला तो सरकार इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन




पिछली दिवाली पर किया था सीएम ने वादा



पंजाब भर से आए कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार ने विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का वादा किया था। जिसके चलते कर्मचारियों ने भारी संख्या में वोट देकर पार्टी की सरकार बनाई। लेकिन 2 वर्ष बीत बाद भी पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की। इसलिए कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी नाराजगी है। रैली के दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुखजीत सिंह ने कहा कि 2022 में दिवाली पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की थी कि राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी गई है। लेकिन दुख की बात है कि पिछली दिवाली के बाद अब दूसरी दिवाली बीत चुकी है, पंजाब सरकार की ओर से पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अगर राज्य सरकार ने तत्काल पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की तो लोकसभा चुनाव में पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed