फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   This time also the administration did not make concrete arrangements to avoid waterlogging in Nayagaon.

Mohali News: इस बार भी नयागांव में जलभराव से बचने के लिए प्रशासन ने नहीं किए पुख्ता इंतजाम

Thu, 27 Jun 2024 06:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
This time also the administration did not make concrete arrangements to avoid waterlogging in Nayagaon.
नयागांव। बारिश से पहले ही नयागांव की नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। अब बारिश होगी तो पिछले साल की तरह इस बार भी जलभराव की समस्य पैदा होना लाजिमी है। क्योंकि नगर परिषद की ओर से अभी तक इलाके की रोड-गलियों की सफाई नहीं की गई है। साथ ही बारिश से पहले जिला प्रशासन ने कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए हैं। ऐसी स्थिति में हालात यह हैं कि बारिश में नयागांव में जलभराव तो होगा ही, साथ ही नालियों का पानी सड़क पर आ जाएगा।
विज्ञापन

इलाके के मेन बाजार में पंचमूर्ति शिव मंदिर के सामने वाले रोड पर ब्लॉकेज की वजह से अभी से गंदा पानी भर गया है। इस ब्लॉकेज पाइप को खोलने का काम तो शुरू हुआ पर वह बीच में ही अधूरा छूट गया है। जिसकी वजह से मेन बाजार में आवाजाही में बड़ी परेशानी हो रही है। नयागांव के काफी एरिया में ऐसा ही हाल है। यहां लोगों का बड़ा सवाल है बरसात से उनको जबरदस्त जूझना पड़ेगा। नयागांव में गर्मियों के दिनों में भी स्टोर्म वाटर पाइपलाइन भी जगह-जगह से ब्लॉक हैं। नड्डा रोड, ढिल्लों फार्म रोड, पंचमूर्ति शिव मंदिर के पास मुख्य बाजार, श्मशान घाट के साथ लगते रोड के गटर, नयागांव के हर वार्ड में कोई न नाली गटर हमेशा बंद रहते हैं। इस समस्या का पक्का उचित प्रबंध नयागांव नगर परिषद ने अभी तक नहीं किया है। नयागांव नगर परिषद के अधिकारियों से इस के समाधान के बारे में पूछा जाता है लोगों द्वारा तो लोगों को इसका सिर्फ एक ही जवाब मिलता है कि इसको ठीक करने का टेंडर लगा है जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जब भी इस संबंध में अधिकारियों से पूछा जाता है, तब जवाब होता है हमारे पास छोटी सक्शन मशीन है, बड़ी सुपर सक्शन मशीन मोहाली से मंगवाई जाएगी, तब इसका समाधान किया जाएगा। नयागांव में नालियां गटर के ब्लॉकेज की समस्या आज की नहीं है पिछले नगर परिषद के कार्यकाल से चली आ रही है जिसका आज तक नगर परिषद ने इंतजाम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयागांव के धार्मिक संस्थानों, मेन मार्केट एसोसिएशन, वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्य बाजार और नड्डा रोड के दुकानदारों ने नयागांव नगर परिषद के अधिकारियों, जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से अपील की है कि बरसात आने से पहले नड्डा रोड, ढिल्लों फार्म रोड, पंचमूर्ति शिव मंदिर के पास मुख्य बाजार, श्मशान घाट के साथ लगते रोड के गटर, नयागांव के हर वार्ड में कोई न नाली गटर हमेशा बंद रहते है की समय रहते साफ सफाई की जाए।
ब्लॉक नालियां-गटर खोले जाएं


जहां भी नालियों के ढक्कन और नालियां टूटी हुई हैं उनकी समय पर मरम्मत की जाए। उनकी पूरी तरह से साफ सफाई की जाए। अब मानसून आने वाला है तो भारी बारिश में नाली गटर ब्लॉकेज की वजह से लोगों के घरों में पानी तक चला जाता है। ब्लॉक पड़ी नाली और गटरों को खोल जाना चाहिए। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। -सुरेश यादव समाजसेवी, आदर्श नगर


प्रशासन समस्या का उचित प्रबंध करे

नयागांव में गर्मियों के दिनों में भी स्टोर्म वाटर पाइपलाइन जगह-जगह से ब्लॉक हो रखी हैं। विशेष कर नड्डा रोड, ढिल्लों फार्म रोड, पंचमूर्ति शिव मंदिर के पास मुख्य बाजार, श्मशान घाट के साथ लगते रोड के गटर, नयागांव के हर वार्ड में कोई न कोई नाली गटर हमेशा बंद रहते हैं। हमारी अपील है इस समस्या का पक्का उचित प्रबंध प्रशासन द्वारा किया जाना चाहिए। -सतिंदर शर्मा समाज सेवी, दशमेश नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed