फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Third absconding woman of child-kidnapping gang also arrested, interrogation continues

Mohali News: बच्चा चुराने वाले गिरोह की फरार चल रही तीसरी महिला भी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Sat, 16 Dec 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Third absconding woman of child-kidnapping gang also arrested, interrogation continues
मोहाली। बच्चा चुराने वाले गिरोह की फरार चल रही तीसरी महिला को भी बलौंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान गुरलीन कौर उर्फ गुरलीन (30) के रूप में हुई है। गुरलीन लुधियाना की रहने वाली है। इससे पहले पुलिस दो महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है और उनसे एक बच्चा भी बरामद कर चुकी है। एसएचओ बलौंगी गौरवबंश ने बताया कि गुरलीन तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले बलौंगी पुलिस बच्चा चुराने वाले गिरोह की दो महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बलौंगी पुलिस ने आरोपी सुरिंदर कौर (41) और दर्शना देवी (69) को 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर ही तीसरी महिला को काबू किया गया है। इस गिरोह की महिलाएं जरूरतमंद लोगों और भिखारियों को बच्चे बेचती थीं।
विज्ञापन




जिक्रयोग है कि पुलिस गश्त व चेकिंग के संबंध में बलौंगी पुलिस पुल के पास मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त आरोपी छोटे-छोटे बच्चों को अगवा करती है। इस काम में उनके साथ अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं। वे स्पाइस चौक की तरफ से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त महिलाओं को काबू कर पूछताछ शुरू की थी।
विज्ञापन


स्लम एरिया होते थे टारगेट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिलाएं स्लम एरिया में रह रहे बच्चों को अपना निशाना बनाती थीं। वहां से अगवा करने के बाद वह अच्छी खासी रकम में वह जरूरतमंदों और भिखारियों को बच्चे बेचती थीं। जो आगे बच्चों से भीख मंगवाते थे। अब तक वह कई बच्चों को अपना निशाना बना चुकी हैं और काफी लंबे समय से इस गैरकानूनी काम में लगी हुई थीं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले बनूड़ से 10 वर्षीय मंदबुद्धि गूंगा बच्चा गायब हुआ था। खरड़ से भी ऐसे ही एक बच्चा चोरी का केस दर्ज हुआ था। पुलिस इन मामलों में भी महिलाओं से पूछताछ कर इन गुमशुदा बच्चों के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी। इन ज्यादातर गुमशुदा बच्चों के मां-बाप गरीब होते हैं जो कभी-कभी तो केस तक दर्ज नहीं करवा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed