{"_id":"62378ed2453d2754db14fdaa","slug":"there-is-no-water-and-no-music-is-played-the-fountain-is-spoiled-mohali-news-pkl445202115","type":"story","status":"publish","title_hn":"न म्यूजिक बजा और न ही चल रहे हैं फाउंटेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न म्यूजिक बजा और न ही चल रहे हैं फाउंटेन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर के एंट्री प्वाइंटों के सौंदर्यीकरण के लिए भले ही नगर निगम लाखों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन हालत काफी खराब हैं। एंट्री प्वाइंटों पर पुराने लगे फाउटेंन और म्यूजिक सिस्टम जवाब दे गए हैं। शाम होते ही वहां अंधेरा छा जाता है। जबकि कुछ प्वाइंटों पर गंदगी से लोगों का स्वागत होता है। यह मामला कई बार अधिकारियों के सामने उठ चुका है। इलाके के लोगों का कहना है कि नगर निगम को इस तरफ ध्यान देना चाहिए, जिससे लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। जब गमाडा देखभाल का काम देखता था तो इस तरह की दिक्कत नहीं आती थी।
खरड़- चंडीगढ़ हाईवे पर नए बस स्टैंड के पास वाले एंट्री प्वाइंट पर कुछ साल पहले दौड़ते हुए घोड़े की लाइव प्रतिमाएं लगाईं गई थीं। जो कि देखने में काफी अच्छी लगती थी, लेकिन उनकी उचित तरीके से देखभाल न होने से घोड़ों की प्रतिमाएं खराब होने लगी हैं। घोड़ों का रंग फीका पड़ने लगा है। वहां पर लगा फाउंटेन भी बंद पड़ा है। शाम होते ही उस एरिया में बिल्कुल अंधेरा छा जाता है। यहां तक कि वहां पर सड़क किनारे लगाए गए गाइड मैप की हालत भी खराब है। इस वजह से बाहर से आने वाले लोगों को दिक्कत आती है। इसके अलावा वहां से फेज-पांच की तरफ आने वाली सड़क पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर का इंतजाम भी पूरा नहीं है। इसी तरह अगर बलौंगी वाले एंट्री प्वाइंट की बात करें तो वह भी काफी खस्ता हालत में चल रहा है। वहां पर बने पुल पर गंदगी के ढेर लगे होने से लोगों को काफी दिक्कत आती है। इसी तरह फेज-3ए एसएसपी की रिहायश के पास चंडीगढ़ साइड से आने वाली सड़क के किनारे एक आकर्षक पार्क विकसित किया गया था, वहां पर आकर्षक फाउंटेन लगाया गया था, लेकिन वह भी काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। वहीं, इस एरिया में सड़क किनारे बने फुटपाथों पर रेहड़ी-फड़ी वालों के कब्जे हो गए हैं। जबकि एयरपोर्ट रोड से शहर में प्रवेश करें तो गमाडा ने शानदार लैंड स्केपिंग की है। लेकिन सड़कों पर लावारिस पशु अक्सर मुंह मारते रहते हैं।
निजी कंपनियां संवार रही हैं सड़कें
शहर की सड़कों और एंट्री प्वाइंटों को संवारने का काम अब नगर निगम की ओर से निजी कंपनियों को दिया जा रहा है। कंपनियां जहां सड़कों और एंट्री प्वाइंटों को संवारने का जिम्मा संभालती हैं। वहीं, नगर निगम की गाइडलाइन के मुताबिक अपना प्रमोशन करती हैं। यह प्रोजेक्ट काफी हद तक कामयाब रहा है। इस प्रोजेक्ट से नगर निगम को फायदा हुआ है। उस पर किसी तरह का कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
जल्दी ही सौंदर्यीकरण का काम होगा पूरा
शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से काम की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। अपने शहर को ट्राइसिटी ही नहीं देश का सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा।
-कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर, नगर निगम मोहाली।