{"_id":"66d900c6d727c41fb10fc204","slug":"theft-of-cash-and-goods-from-electrical-shop-mohali-news-c-71-1-mli1005-119026-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बिजली की दुकान से नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बिजली की दुकान से नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर एक बिजली की दुकान के ताले तोड़कर मंगलवार की रात चोर लाखों का सामान और नकदी चोरी करके फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित दुकानदार मोहित पुत्र रविंदर कुमार वासी हैबतपुर ने बताया कि उसकी बरवाला रोड पर ज्वाला इलेक्ट्रिकल वर्क्स के नाम से दुकान है। मंगलवार रात मौसम खराब होने की वजह से वे अपना मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर कार में चले गए। इसके बाद रात करीब 1.53 पर दो चोर आए और दुकान के ताले तोड़कर दो वेल्डिंग सेट, तीन मोटर, दो ग्राइंडर, एक कटर, 36 किलो कॉपर की तार, 4300 रुपये नकदी और टूल के अलावा दुकान के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी करके ले गए। इस चोरी का उन्हें सुबह पता चला। उनका करीब दो लाख का सामान चोरी हुआ है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने डेराबस्सी पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।